प्रमंडलीय आयुक्त ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया आदर-स्मरण; प्रमंडलवासियों से की बापू के आदर्शों को अपनाने की अपील

​हजारीबाग : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त श्री विजय कुमार गुप्ता द्वारा हजारीबाग सामहरणालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें आदरपूर्वक नमन किया। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त ने समस्त प्रमंडलवासियों से अपील करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव के विचारों को अपने व्यावहारिक जीवन में उतारें। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे आपसी भाईचारे को मजबूत बनाएं और प्रमंडल के समग्र विकास व स्वच्छता अभियानों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। ​उन्होंने बापू के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और एक सशक्त समाज के निर्माण का आधार हैं।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.