उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आधार निगरानी समिति की बैठक,आधार सुविधाओं और समीक्षा पर हुई चर्चा

हजारीबाग : उपायुक्त श्री हेमन्त सती की अध्यक्षता में आज 5 अक्तूबर को जिला आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में आधार नामांकन, अद्यतन (अपडेट) केंद्रों की स्थिति और विभिन्न आधार आवेदनों के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की गई।  

बैठक में आधार केंद्रों की उपलब्धता और संचालन की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 139 आधार केंद्र (Functional Centres) कार्यरत हैं।  
18+ आयु वर्ग के आधार आवेदनों का निष्पादन:
आधार स्टेट पोर्टल पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्राप्त कुल 341 पैकेट्स में से 281 को स्वीकृत (Approved) और 45 को अस्वीकृत (Rejected) किया गया है, जबकि 15 आवेदन लंबित हैं।  
मृत (Deceased) व्यक्तियों से संबंधित आवेदनों का निष्पादन:
प्राप्त कुल 1508 पैकेट्स में से 46 जीवित (Alive) और 158 मृत (Deceased) के रूप में सत्यापित किए गए हैं। 56 आवेदन सत्यापित नहीं हो सके हैं तथा 1248 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं।  

0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार नामांकन:
महिला पर्यवेक्षकों के माध्यम से छोटे बच्चों के नामांकन की समीक्षा की गई, जिसमें 13 महिला पर्यवेक्षकों में से 01 पर्यवेक्षिका का आधार किट वर्तमान में कार्यरत है।  

विशेष आधार शिविरों की प्रगति:
खुला कारा एवं केन्द्रीय कारा (3-दिवसीय कैम्प): 147 अद्यतन (अपडेट) एवं 04 नए आधार नामांकन किए गए।  
आंगनवाड़ी कैम्प: 183 नए आधार नामांकन दर्ज किए गए।  
विद्यालयों में कैम्प: 3,371 अद्यतन (अपडेट) एवं 788 नए आधार नामांकन पूरे किए गए।
बैठक में सिविल सर्जन श्री अशोक कुमार,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा,डीपीओ यूआईडी श्री प्रवीण सुमन व अन्य मौजूद थे।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.