इगुनिया में 11 अक्टूबर को होगा भव्य रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट

चौपारण : प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया के इगुनिया गांव में आगामी 11 अक्टूबर 2026, रविवार को भव्य रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। शिव शक्ति क्लब, इगुनिया के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन फ्लड लाइट की आकर्षक रोशनी में शाम 6 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक किया जाएगा।

टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर पूर्व में एक सभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी दिलीप कुमार सिंह ने की। बैठक में टीम के कप्तान चंदन कुमार सिंह को प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

आयोजन को सफल बनाने में मुखिया पप्पू कुमार रजक, उप मुखिया प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह, सुदाम सिंह, अरविंद सिंह, शिवकुमार सिंह, अनूप सिंह, सुबोध सिंह, रामफल सिंह, रामअनुग्रह सिंह, दिनेश शर्मा, करुणा चंद्रवंशी, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र शर्मा, शारदा बाबा, महेश सिंह, रामानंद पांडेय, सिद्धेश सिंह, राकेश कुमार सिंह व राकेश सिंह सहित अन्य लोग संरक्षक के रूप में भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं सुभन सिंह सचिव, संतोष उर्फ दिलीप सिंह अध्यक्ष, नीलेश सिंह कोषाध्यक्ष तथा संजय उर्फ टिंकू सिंह आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

प्रतियोगिता में अधिकतम 32 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा। टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 3,101 रुपये निर्धारित किया गया है। विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद एवं आकर्षक कप, जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद एवं आकर्षक कप प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच सहित अन्य आकर्षक पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्र के गणमान्य अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्यों एवं खेलप्रेमी आमजनों को प्रतियोगिता में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना तथा क्षेत्र के युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.