ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में हरित अभियान, 200 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हजारीबाग : पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ शुक्रवार को ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल, रानीक मोड़ में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 100 फलदार एवं 100 सागवान सहित कुल 200 पौधे लगाए गए। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण और पौधों की नियमित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य नन्दकिशोर कुमार ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, हरियाली और सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपने-अपने घरों में कम-से-कम पांच फलदार पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
विद्यालय के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह एवं सचिव सर्वजीत कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी। अभियान में एडमिन हेड प्रमोद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, लेखापाल आशीष कुमार तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में अजीत कुमार सिंह, शुभम कुमार, अंकित कुमार, संगीत कुमार, सौरभ कुमार, विवेकानन्द कुमार, मेहविश अशरफ, मानसी मोदी, मीना हेम्ब्रम, अंजली राणा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय की इस पहल ने *“एक पौधा, अनेक जीवन”* का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.