दुर्गा पूजा को लेकर कोडरमा उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक शिवाशिष ने किया सार्वजनिक दुर्गा मंदिर नवलशाही-बच्छेडीह पूजा पंडाल का निरीक्षण
हजारीबाग : सुरक्षा व्यवस्था एवं पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने पर जोर अनिल सिंह कोडरमा मरकच्चो दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में कोडरमा के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक शिवाशिष ने सोमवार को नवलशाही स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडाल की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा पूजा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी ली। अधिकारियों ने दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।
जिला प्रशासन की ओर से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर जोर दिया जा रहा है। पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन सतर्क है।
गौरतलब है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर नवलशाही-बच्छेडीह में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों का निरीक्षण पूजा समिति एवं स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रशासन ने पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की, ताकि दुर्गा पूजा का त्योहार पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सके। मौके थाना प्रभारी सुमन कुमार,पूजा अध्यक्ष किशोर यादव, सचिव प्रकाश राणा, महावीर राणा, सहदेव राम, परमेश्वर यादव, रोहित साव, पंकज राणा कई लोग मौजूद थे l
रिपोर्टर : अमित कुमार

No Previous Comments found.