उपायुक्त की अध्यक्षता में सामान्य शाखा की समीक्षा बैठक

हजारीबाग : उपायुक्त श्री हेमन्त सती की अध्यक्षता में सामान्य शाखा से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही, चौकीदारों की सेवा संपुष्टि से जुड़े मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। लंबित मामलों के निष्पादन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। चौकीदारों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय एमएसीपी (MACP) का लाभ प्रदान करने से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, जिले में चौकीदारों के रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए रिक्तियों को भरने से संबंधित प्रक्रियाओं पर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने जिले में अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्रों, सिनेमा घरों एवं बार आदि की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों को दी जाने वाली पेंशन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। वहीं, एसटी/एससी आयोग में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने पर बल दिया गया। बैठक में सामान्य शाखा से संबंधित सभी कार्यों को नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित करने तथा लंबित मामलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.