उपायुक्त ने जिला मत्स्य कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, मत्स्य पालन एवं उत्पादन की ली जानकारी

हजारीबाग : उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने शुक्रवार को जिला मत्स्य कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित लेखपाल से जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मत्स्य विभाग से संबंधित योजनाओं एवं गतिविधियों की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली। इसके पश्चात उपायुक्त ने मत्स्य कार्यालय के समीप स्थित तालाब में संचालित मत्स्य पालन कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने तालाब में मछली पालन, उत्पादन तथा मछलियों के क्रय-विक्रय से संबंधित पहलुओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों एवं उत्पादन की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.