सिमरिया विधानसभा विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने लावालौंग प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का किया भ्रमण

लावालौंग : शुक्रवार को सिमरिया विधानसभा विधायक  कुमार उज्ज्वल दास  लावालौंग प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा का दर्शन एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। विधायक जी के भ्रमण कार्यक्रम के तहत कल्याणपुर, बान्दु, लावालौंग, हुटरु एवं टुनगुण सहित विभिन्न स्थानों के दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया गया। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सह अध्यक्ष दुर्गा पूजा समिति ग्राम बान्दु खगेश्वर साहू वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र सिंह गोबिंद ठाकुर उगन साहू महामंत्री बिहारी भारती विवेक केशरी संतोष भोक्ता अशोक यादव ,रविन्द्र ठाकुर ,शोभनाथ यादव, महेंद्र गंझु, अरविंद कश्यप, अनिल सिंह ,रामजीत गंझ  एवं अन्य कार्यकर्ताओ  पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। विधायक जी ने सभी से आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने की अपील की।
दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर विधायक जी का यह भ्रमण क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान और जनसंपर्क का महत्वपूर्ण अवसर रहा।


रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.