कुएं में कंबल से लिपटा मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी
चौपारण/हजारीबाग : चौपारण क्षेत्र में कुएं से कंबल में लिपटा एक अज्ञात शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। शव की स्थिति देखकर लोगों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है।
शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.