उर्मिला इंटरप्राइजेज पहुंचकर जिला परिषद उम्मीदवार राहुल रंजन ने दुकानदार का बढ़ाया हौसला

चौपारण/हजारीबाग : जिला परिषद भाग-दो के उम्मीदवार राहुल रंजन ने उर्मिला इंटरप्राइजेज पहुंचकर दुकान संचालक का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने दुकान में उपलब्ध विभिन्न सामानों का जायजा लिया और खरीदारी भी की।

मौके पर राहुल रंजन ने कहा कि छोटे-बड़े व्यवसाय क्षेत्र की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों को प्रोत्साहित करना तथा उनका मनोबल बढ़ाना समाज और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा मिलने से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.