छठ घाटों की व्यवस्था को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव ने किया व्यापक निरीक्षण

बरही : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बरही प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बरही जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव ने प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोरियाडीह, करियातपुर, बरसोत, ओरपरता, डपोक, गरजामू, गुड़ियों, बेलादोहर एवं बरहीडीह सहित विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

किशुन यादव ने संबंधित लोगों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों से बातचीत कर घाटों की व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और लोक परंपरा का प्रतीक है। ऐसे में व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य अर्पित करने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी संबंधित लोगों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है, ताकि महापर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

रिपोर्टर : राहुल राणा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.