धार्मिक आयोजनों से समाज में बढ़ता है आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव
हजारीबाग : प्रखंड के बेला पंचायत अंतर्गत ग्राम भुषण्डीह में आयोजित तीन दिवसीय नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ के अवसर पर बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने दीप प्रज्वलित कर प्रवचन मंच का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हो रहे हैं। प्रवचन मंच के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में यज्ञ समिति के अध्यक्ष बीरबल साहू, सचिव काशी यादव, कोषाध्यक्ष बैजनाथ साव एवं अर्जुन साहू की प्रमुख भूमिका रही।
इस अवसर पर बेला के पूर्व मुखिया सह प्रतिनिधि मुरली दांगी, पंचायत समिति सदस्य बेला खुशबू गुप्ता, ताजपुर मुखिया प्रतिनिधि मनु भगत, कांग्रेस जिला सचिव रेवाली पासवान, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि टुनु वर्णवाल, महेश केशरी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव, भावी मुखिया प्रत्याशी दादपुर संजय यादव, नकुल यादव, नवीन यादव, प्रमोद यादव, अजय यादव, आशीष यादव, कृष्णा रामवृक्ष यादव, प्यारी चौधरी, गुंजन सिंह, मिथलेश साव, रितिक यादव, ऋषि यादव, उमेश भगत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.