डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में 21 नवंबर को होगा ‘मिरेकल्स आर्ट चैंप 2026’ का आयोजन
हजारीबाग : डीएवी पब्लिक स्कूल, बरही में 21 नवंबर 2026 को आर्गेरिया आर्ट फाउंडेशन (Argeria Art Foundation) के तत्वावधान में ‘मिरेकल्स आर्ट चैंप 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर विद्यालय में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक अभिरुचि और कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला एवं सृजनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सृजनात्मक सोच और कला के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने आयोजन को विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण रचनात्मक मंच बताते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी क्षमता पहचानने का अवसर प्रदान करती हैं।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.