चौपारण की जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले भाजपा नेता राजेंद्र चंद्रवंशी ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं से कराया अवगत, शीघ्र समाधान के लिए प्रशासन से की पहल की मांग.

चौपारण : चौपारण प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भाजपा नेता सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी ने गुरुवार को हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चौपारण के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को विस्तारपूर्वक उपायुक्त के समक्ष रखा और जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि चौपारण प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में आज भी कई बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं, जिसके कारण आम लोगों को रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना जरूरी है। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास और ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर ठोस पहल होने से आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वहीं, उपायुक्त हेमंत सती ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल का भरोसा दिया।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.