सुबह खाली पेट पानी पीना: कब्ज से राहत और पेट साफ करने का आसान तरीका

कब्ज़ एक आम समस्या है, जिसका सामना जीवन में अधिकांश लोगों को कभी न कभी करना पड़ता है. अक्सर कहा जाता है कि सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीने से पेट साफ होता है और टॉयलेट जाने का प्रेशर बनता है. लेकिन क्या यह बात सच है? विशेषज्ञों के अनुसार, यह पूरी तरह मिथक नहीं है. इसका सीधा संबंध हमारे पाचन तंत्र और शरीर में पानी की भूमिका से जुड़ा हुआ है.

पानी पीने से पेट पर क्या असर होता है?

Apecwater की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह खाली पेट पानी पीने से बड़ी आंत की गतिविधि तेज हो जाती है. इसे मेडिकल भाषा में 'गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स' कहा जाता है. जब पानी पेट में पहुंचता है, तो बड़ी आंत सक्रिय हो जाती है, जिससे कई लोगों को टॉयलेट जाने का प्रेशर महसूस होता है.

कब्ज की वजह और पानी की भूमिका

कब्ज तब होती है जब मल सख्त और सूखा हो जाता है. इसके पीछे मुख्य कारण शरीर में पानी की कमी और फाइबर की कमी हो सकती है. बड़ी आंत बचा हुआ पदार्थ से पानी सोखकर मल को ठोस बनाती है. अगर शरीर में पानी की कमी है, तो मल और भी सख्त हो जाता है. ऐसे में पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है. पानी मल को मुलायम बनाता है और इसे आसानी से बाहर निकलने में मदद करता है.

बेहतर परिणाम के लिए क्या करें?

सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है. फाइबर युक्त आहार, जैसे फल, सब्जियां और साबुत अनाज, कब्ज को रोकने में मदद करते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, कब्ज से बचाव के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए. अगर शरीर डिहाइड्रेटेड है, तो इससे अधिक पानी लेना भी फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा, शराब और ज्यादा कैफीन वाले पेय पदार्थ से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं और कब्ज बढ़ा सकते हैं.


सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीना पेट की आंतों को एक्टिव करता है और टॉयलेट जाने का प्रेशर बढ़ा सकता है. यह कब्ज से राहत पाने का सरल और प्राकृतिक तरीका है. हालांकि, बेहतर परिणाम के लिए पानी के साथ संतुलित और फाइबर युक्त आहार को अपनाना जरूरी है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.