हर सफेद दाग विटिलिगो होता है! क्या आपके भी शरीर पर सफेद दाग दिख रहे हैं?

शरीर पर सफेद दाग (White Patches) दिखाई देना कई लोगों के लिए चिंता का कारण बन जाता है। हर सफेद दाग एक जैसा नहीं होता। कुछ दाग सामान्य फंगल संक्रमण के कारण होते हैं, जबकि कुछ मामलों में यह विटिलिगो (सफेद दाग की बीमारी) या अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकता है। सही कारण जानकर ही उचित उपचार किया जा सकता है।

शरीर पर सफेद दाग पड़ने के कारण

1. विटिलिगो (Vitiligo)

विटिलिगो एक ऐसी स्थिति है जिसमें त्वचा का रंग बनाने वाली कोशिकाएं (मेलानोसाइट्स) काम करना बंद कर देती हैं। इससे त्वचा पर सफेद दाग बनने लगते हैं। यह संक्रामक नहीं होता और किसी को छूने से नहीं फैलता।

2. फंगल संक्रमण

त्वचा पर फंगस होने से छोटे-छोटे सफेद या हल्के रंग के दाग दिखाई दे सकते हैं। इनमें कभी-कभी खुजली और पपड़ी भी होती है।

3. पोषण की कमी

शरीर में विटामिन B12, विटामिन D, कॉपर या अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने पर भी त्वचा में रंगत का बदलाव दिखाई दे सकता है।

4. धूप का प्रभाव

अधिक समय तक तेज धूप में रहने से कुछ लोगों की त्वचा पर हल्के रंग के धब्बे दिखाई देने लगते हैं।

5. अन्य त्वचा रोग

एक्जिमा, सोरायसिस या त्वचा की चोट के बाद भी कुछ स्थानों पर सफेद निशान बन सकते हैं।

सफेद दाग के लक्षण

  • त्वचा पर सफेद या हल्के रंग के धब्बे दिखाई देना।
  • दागों का धीरे-धीरे आकार बढ़ना।
  • कुछ मामलों में खुजली या हल्की पपड़ी होना।
  • बालों, भौंहों या दाढ़ी का सफेद होना (कुछ मामलों में)।

सफेद दाग का इलाज

इलाज दाग के कारण पर निर्भर करता है।यदि कारण विटिलिगो है- तो त्वचा विशेषज्ञ की सलाह से दवाएं और क्रीम का उपयोग करें। कुछ मामलों में फोटोथेरेपी (Light Therapy) की आवश्यकता पड़ सकती है। गंभीर मामलों में अन्य विशेष उपचार भी किए जाते हैं।

यदि कारण फंगल संक्रमण है-  डॉक्टर द्वारा दी गई एंटीफंगल क्रीम या दवा का पूरा कोर्स लें।त्वचा को साफ और सूखा रखें। तौलिया और कपड़े अलग रखें तथा उन्हें नियमित रूप से धोएं।

पोषण पर ध्यान दें

अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां,दूध और दही,अंडे,दालें,सूखे मेवे मौसमी फल शामिल करें।

क्या घरेलू उपचार कारगर हैं?

कुछ लोग नारियल तेल, एलोवेरा जेल या हल्दी जैसे घरेलू उपाय अपनाते हैं। ये त्वचा की देखभाल में सहायक हो सकते हैं, लेकिन विटिलिगो या अन्य गंभीर कारणों का इलाज नहीं हैं। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

डॉक्टर से कब मिलें?

यदि: सफेद दाग तेजी से बढ़ रहे हों। दाग शरीर के कई हिस्सों में फैलने लगें। खुजली, दर्द या जलन हो। घरेलू उपायों या सामान्य उपचार से लाभ न मिले तब डॉक्टर से मिलें। ऐसी स्थिति में त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) से जांच कराना आवश्यक है।

बचाव के उपाय- 

  • त्वचा की नियमित सफाई रखें।
  • संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
  • तेज धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का उपयोग करें।
  • किसी भी त्वचा रोग का समय पर उपचार कराएं।
  • डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा या क्रीम इस्तेमाल न करें।

शरीर पर सफेद दाग कई कारणों से हो सकते हैं और हर सफेद दाग विटिलिगो नहीं होता। सही कारण का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ से जांच कराना सबसे महत्वपूर्ण कदम है। समय पर उपचार और उचित देखभाल से कई प्रकार के सफेद दागों को नियंत्रित या ठीक किया जा सकता है। यदि त्वचा पर कोई नया सफेद दाग दिखाई दे या वह लगातार बढ़ रहा हो, तो खुद इलाज करने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लेना बेहतर होता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.