कैसे स्क्रीन पर ज़्यादा समय बिताने के बाद आंखों को दें आराम

आज के समय में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन का इस्तेमाल हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है। चाहे वह काम हो, पढ़ाई हो या मनोरंजन – दिन का एक बड़ा हिस्सा हम स्क्रीन के सामने बिताते हैं। लेकिन लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में थकावट, जलन, सूखापन और कभी-कभी सिरदर्द भी होने लगता है। इसलिए यह ज़रूरी हो जाता है कि हम अपनी आंखों का सही तरीके से ध्यान रखें और समय-समय पर उन्हें आराम दें।कैसे ये जानिए
1. 20-20-20 नियम अपनाएँ
हर 20 मिनट पर स्क्रीन से नजर हटाकर, 20 फीट दूर किसी चीज़ को 20 सेकंड तक देखें।इससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और थकान कम होती है।
2. पलकें झपकाते रहें
स्क्रीन देखते समय हम पलकें कम झपकाते हैं, जिससे आंखें सूखने लगती हैं। बार-बार पलकें झपकाने से आंखों में नमी बनी रहती है।
3. स्क्रीन ब्राइटनेस कम करें
स्क्रीन की रोशनी बहुत तेज़ या बहुत धीमी नहीं होनी चाहिए। यह आंखों पर ज़रूरत से ज़्यादा दबाव डाल सकती है।
ब्राइटनेस को कमरे की रोशनी के अनुसार समायोजित करें।
4. ब्लू लाइट फ़िल्टर का उपयोग करें
ब्लू लाइट आंखों पर अधिक असर डालती है, खासकर रात में।फोन या कंप्यूटर में ‘नाइट मोड’ या ‘ब्लू लाइट फ़िल्टर’ का इस्तेमाल करें।
5. आंखों की एक्सरसाइज़ करें
दिन में दो-तीन बार आंखों का हल्का व्यायाम करें – जैसे आंखें गोल गोल घुमाना, ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं देखना।
यह आंखों की मांसपेशियों को सक्रिय बनाए रखता है।
स्क्रीन का इस्तेमाल ज़रूरी है, लेकिन आंखों की देखभाल उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है। थोड़ी सी सावधानी और नियमित आराम से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं। ध्यान रखें, आंखें हैं तो दुनिया है। इनका ख्याल रखना आपकी ज़िम्मेदारी है।
No Previous Comments found.