गणेश चतुर्थी पर फाउंडेशन की अनूठी पहल, 300 मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण

गंजबासौदा। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए खुशियां बांटो फाउंडेशन द्वारा अनूठी पहल की गई। फाउंडेशन के सदस्यों ने मिट्टी से निर्मित करीब 300 इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण जयस्तंभ चौराहे पर किया। फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित मूर्तियों के विसर्जन से जलस्रोतों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को मिट्टी से बनी पर्यावरण हितैषी गणेश प्रतिमाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मिट्टी से निर्मित इन प्रतिमाओं का घर में ही आसानी से विसर्जन किया जा सकता है। इससे श्रद्धालु अपनी धार्मिक आस्था और परंपरा का निर्वहन करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। जयस्तंभ चौराहे पर फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क प्रतिमाओं का वितरण किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गणेश प्रतिमाएं प्राप्त कीं। निःशुल्क एवं पर्यावरण हितैषी गणेश प्रतिमा मिलने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर अमृतांशु यादव, सुयश राय, शौर्य मालवीय, कृष्ण श्रीवास्तव, ऋषि राज यादव, गौतम लोधी सहित फाउंडेशन के समस्त सदस्य मौजूद रहे। फाउंडेशन के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि गणेश उत्सव को आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का पर्व भी बनाएं और मिट्टी से निर्मित इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं को ही प्राथमिकता दें।

रिपोर्टर - हेमंत आनंद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.