इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं को दिया बड़ा न्याय, तलाक की तारीख पति के ऐलान से मानी जाएगी

Aastha Pandey

इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुस्लिम महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: तलाक की असली तारीख पति के ऐलान से मानी जाएगी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ यानी कि (मोहम्मदिया कानून) के तहत तलाक को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जिससे महिलाओं को काफी राहत देखने को मिली है,,, कोर्ट ने ये  स्पष्ट किया कि पति द्वारा तलाक का ऐलान जिस दिन किया जाता है, वही दिन तलाक की असली तारीख मानी जाएगी  हाईकोर्ट ने ये भी साफ शब्दों मे कहा कि बाद में अदालत द्वारा दिया गया कोई भी आदेश केवल घोषणा के तौर पर होगा और इससे कोई नया तलाक नहीं बनता......... इससे मुस्लिम महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए बड़ा न्याय मिला है, खासकर उन महिलाओं के लिए जिनकी दूसरी शादी तलाक के ऐलान के बाद हुई है।

आपको बता दे कि ये फैसला आने कि वजह के पीछे की वजह हुमायरा रियाज़ है.....जानकारी के लिए बता दे कि हुमायरा ने परिवार न्यायालय के उस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें उनके दूसरे पति से भरण-पोषण की अर्जी खारिज कर दी गई थी......... जिसके चलते  फैमिली कोर्ट ने ये आधार लिया था कि उनकी पहली शादी कानूनी तौर पर तब तक खत्म नहीं हुई थी ,जब तक कोर्ट ने तलाक की डिक्री नहीं दी। इसलिए उनकी दूसरी शादी को अमान्य माना गया और उन्हें भरण-पोषण का अधिकार नहीं दिया गया.................  

जस्टिस मदन पाल सिंह की सिंगल बेंच ने हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद कहा कि   मोहम्मदिया कानून के तहत तलाक की असली तारीख पति के ऐलान की तारीख है,,,,,,,, कोर्ट का बाद का आदेश सिर्फ इसकी पुष्टि करता है और नई तलाक की तारीख नहीं बनाता फैसले में ये भी कहा गया कि तकनीकी कारणों से महिलाओं को उसके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता....... अब महिलाएं तलाक के ऐलान वाले दिन से ही भरण-पोषण की हकदार मानी जाएँगी

इस फैसले से मुस्लिम महिलाओं का अधिकार मजबूत हुआ है और उन्हें न्याय मिलने का रास्ता आसान हुआ है.... कोर्ट ने फैमिली कोर्ट को निर्देश दिए हैं कि वो तलाक के ऐलान की तारीख को ही मूल आधार मानें, न कि अपनी डिक्री की तारीख को....... ये फैसला न सिर्फ महिलाओं के आर्थिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि ये समाज में तलाक और शादी से जुड़े मामलों में स्पष्टता भी लाता है ,जिससे महिलाओं को समाज में खास सम्मान भी देखने को  मिलेगा..............

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.