हिम्मतनगर में लायंस क्लब द्वारा स्काउट चेक-अप कैंप का आयोजन

हिम्मतनगर :  लायंस क्लब ऑफ हिम्मतनगर वाइब्रेंट रॉयल एवं श्री जालाराम विद्यासंकुल के संयुक्त तत्वावधान में स्काउट चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में दंत स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. गोर्धनभाई पटेल (डेंटल सर्जन) रहे। वहीं डॉ. हर्षिद पटेल, पार्थ डेंटल क्लिनिक, हिम्मतनगर द्वारा स्वास्थ्य एवं दंत जांच की सेवा प्रदान की गई।
कार्यक्रम में अतिथि विशेष के रूप में ला. प्रियंक पटेल, पूर्व प्रेसिडेंट लायंस क्लब, श्री कल्पेश दवे, कॉरपोरेटर, नगरपालिका तथा श्री कुलदीप पाठक, शहर प्रमुख भाजपा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों ला. प्रवीणभाई नायी, पूर्व रीजन चेयरमैन, ला. प्रवीणभाई चौहान, जोन चेयरमैन एवं ला. प्रकाश वैद्य, कैबिनेट ऑफिसर सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के निमंत्रक श्रीमती शकुंतलाबेन शर्मा, प्रोजेक्ट चेयरमैन रहे। क्लब के ला. योगेशभाई बेन्दर, कोषाध्यक्ष, ला. दिलीप सोनगरा, मंत्री तथा ला. जयंतिभाई शर्मा, अध्यक्ष ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य एवं दंत स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का संदेश दिया गया।


रिपोर्टर : परेश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.