सिलवासा प्रवास पर डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया, प्रशासक प्रफुल्ल पटेल से की शिष्टाचार भेंट

हिम्मतनगर : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) के संस्थापक एवं अध्यक्ष, परम आदरणीय डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया जी वर्तमान में सिलवासा (दादरा एवं नगर हवेली) के प्रवास पर हैं।
इस प्रवास के दौरान आज उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनहित एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
यह शिष्टाचार भेंट सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद का एक महत्वपूर्ण अवसर रही।
हिंदुओं का साथ,हिंदुओं का विकास।।

रिपोर्टर : कुंदनभाई 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.