‘हिंदू नव वर्ष पर सजेगी अयोध्या… राष्ट्रपति मुर्मू श्रमिकों को करेंगी सम्मानित’, 400 वर्ष पुरानी रामायण होगी आकर्षण का केंद्र

अयोध्या में 19 मार्च को हिंदू नव वर्ष की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे को लेकर अनौपचारिक सहमति मिली है। वे राम मंदिर में कार्यरत लगभग 400 श्रमिकों को सम्मानित करेंगी और भगवान राम के दर्शन करेंगी।'हिंदू नव वर्ष पर सजेगी अयोध्या... राष्ट्रपति मुर्मू श्रमिकों को करेंगी सम्मानित', 400 वर्ष पुरानी रामायण होगी आकर्षण का केंद्र

उन्होंने बताया कि करीब 400 वर्ष पुरानी वाल्मीकि रामायण और कांची कामकोटि पीठ से प्राप्त राम यंत्र स्तोत्र मंदिर परिसर में लाए गए हैं, जिन्हें गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। साथ ही, प्राचीन रामायणों के चयन के लिए एक विशेष समिति बनेगी, जिसके लिए जल्द सार्वजनिक विज्ञापन जारी होगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.