Holashtak 2026: जल्द शुरू होंगे 8 अशुभ दिन, निपटा लें ये सभी काम

होली का त्योहार हर साल बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। लेकिन होली से पहले के आठ दिन, जिन्हें होलाष्टक कहा जाता है, हिंदू परंपरा में विशेष महत्व रखते हैं। इन दिनों को अशुभ माना जाता है और मान्यता है कि इस दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसलिए इस अवधि में नए काम शुरू करना टाला जाता है।

When does Holashtak start in 2026? Dates, rules and inauspicious activities  to avoid | Spirituality News – India TV

इस साल होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। अगर आप कुछ जरूरी काम अभी तक नहीं कर पाए हैं, तो होलाष्टक शुरू होने से पहले उन्हें पूरा कर लेना शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन से काम हैं जिन्हें होलाष्टक से पहले निपटाना चाहिए।

1. निर्माण और मरम्मत के काम

अगर आप नया घर बना रहे हैं या किसी घर में निर्माण कार्य चल रहा है, तो इसे होलाष्टक से पहले पूरा कर लें। इस दौरान निर्माण कार्य शुभ नहीं माना जाता क्योंकि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा पर असर पड़ सकता है।

2. शुभ और मांगलिक कार्य

विवाह, सगाई, नामकरण संस्कार, मुंडन या गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य होलाष्टक में करने से बचें। ऐसा माना जाता है कि इस समय किए गए शुभ कार्यों का फल अपेक्षित नहीं मिलता। इसलिए ये काम होलाष्टक से पहले ही कर लेना चाहिए।

3. घर की सफाई और व्यवस्थित करना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूट-फूट या बेकार वस्तुएँ नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। कई लोग पुरानी चीजों को भविष्य में काम आएंगी, इसकी उम्मीद में रखते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। होलाष्टक से पहले घर की अच्छी तरह सफाई कर दें और बेकार सामान बाहर निकाल दें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.