Holi 2026: 3 या 4 मार्च… इस साल कब खेली जाएगी होली, आखिर क्यों है असमंजस की स्थिति?

हर साल फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसके अगले दिन यानी सुबह रंगों के साथ होली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि कुछ खास वजहों से दो दिन तक रहेगी, जिससे लोगों में होलिका दहन और होली की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन देखने को मिल रही है।

Holi 2024 Date, When is Holi, History, Holika Dahan Muhurat

फाल्गुन पूर्णिमा 2026

पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा 2 मार्च की शाम 5:56 बजे से शुरू होकर 3 मार्च की शाम 5:07 बजे तक रहेगी। उदय की दृष्टि से इस साल पूर्णिमा तिथि 3 मार्च को मानी जाएगी।

Holi 2026: 3 या 4 मार्च... इस साल कब खेली जाएगी होली, आखिर क्यों है असमंजस की स्थिति?

होलिका दहन 2026

पूर्णिमा तिथि शुरू होने के बाद 2 मार्च को भद्रा मुख मध्यरात्रि 2:38 बजे से सुबह 4:34 बजे तक रहेगी। इसके अलावा 3 मार्च को दोपहर से शाम तक साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसके समाप्त होने के साथ पूर्णिमा तिथि भी समाप्त हो जाएगी।
इसलिए कुछ ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होलिका दहन 2 मार्च को करना शुभ है, जबकि कुछ का मानना है कि 3 मार्च को भद्रा रहित समय पर ही दहन करना बेहतर रहेगा।

होली 2026

रंगों का त्योहार होलिका दहन के अगले दिन ही मनाया जाता है। इस साल चैत्र मास की प्रतिपदा 4 मार्च को है, इसलिए होली का पावन पर्व 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा।इस तरह, इस साल होलिका दहन 2 या 3 मार्च को होगा और होली 4 मार्च को।

Holi 2022: Essential Guide to the Holi Festival in India

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.