Holi Spcieal: चेहरे पर लगा पक्के से पक्का रंग भी होगा साफ,होली के बाद मिनटो में छूटेगा रंग
होली का यह त्योहार हमें सिखाता है कि मन के सारे भेदभाव और गिले-शिकवे धोकर, एक नई शुरुआत की जाए।फिर भी इसमें से कोई भी रंग अगर होली वाले दिन पक्के रंग में मिलकर लग जाए और छूटे ना , तो क्या करना चाहिए , ये भी बता देतें है - दरसल होली खेलने का मज़ा तो वही है रंग, पानी, पिचकारियाँ और मस्ती! लेकिन जब सारे रंग चेहरे, हाथों और बालों में जमे रहें, तो सोचते हैं कि अब इन्हें कैसे निकालें? तो ये रहा तरीका -

चेहरे से होली का रंग कैसे हटाएं?
- पहले सूखा रंग हल्के हाथों से झाड़ लें, फिर पानी का उपयोग करें।
- त्वचा पर नारियल या जैतून तेल से हल्की मालिश करें, फिर माइल्ड साबुन से धोएँ।
- दही में नींबू मिलाकर 5–10 मिनट लगाएँ, फिर साफ करें।
- बेसन, हल्दी और दूध का उबटन लगाकर सूखने दें, फिर हल्के हाथों से हटाएँ।
- कच्चे दूध को रुई से रंग वाले हिस्से पर लगाकर साफ करें।
- बालों में पहले तेल लगाएँ, फिर माइल्ड शैम्पू से धोएँ।
- तेज़ रगड़ाई या हार्श केमिकल्स से बचें।
- धोने के बाद मॉइस्चराइज़र या एलोवेरा जेल लगाएँ।


No Previous Comments found.