भीषण गर्मी से झुलस रही है स्किन - इन होम रेमेडीज से चमकेगी त्वचा
गर्मियों के मौसम में अक्सर अपनी स्किन का ध्यान रखना काफी मुश्किल हो जाता है | तेज धूप, हाई ह्यूमिडिटी और पसीने से आपकी त्वचा को काफी दिक्कत हो जाती है जैसे टैनिंग, सनबर्न, रेडनेस , जलन, इचिंग और रैशेज। इसके साथ ही, गर्मियों में फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन कुछ नेचुरल चीज़े अपनाकर आप इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं और त्वचा को रिपेयर कर सकते हैं।
बाहर निकलने से पहले की तैयारी है ज़रूरी -गर्मी में त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए धुप से खुद को बचाना बहुत ज़रूरी है | बाहर निकलने से पहले ये उपाए करने से आपकी त्वचा को काफी राहत मिलेगी |
चेहरे और हाथ-पैरों पर SPF 30 या 50+ सनस्क्रीन लगाएं।
विटामिन C सीरम का इस्तेमाल करें।
हल्के और कूल कपड़े जैसे कॉटन, रेयॉन या मुलमुल पहनें।
नेचुरल उपाय जो त्वचा को तुरंत राहत देते हैं जैसे
1. एलोवेरा जेल - अगर धूप से त्वचा झुलस गई है या रैशेज, रेडनेस और इचिंग हो रही हैं, तो एलोवेरा जेल सबसे प्रभावी उपाय है।
फ्रेश एलोवेरा पत्ते से जेल निकालकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
मार्केट से लेने पर सुनिश्चित करें कि जेल 100% शुद्ध हो।
यह त्वचा की सूजन कम करता है और तुरंत ठंडक प्रदान करता है।
2. खीरा और ग्रीन टी-खीरा और ग्रीन टी त्वचा की रेडनेस और जलन को कम करने में मदद करते हैं।
खीरे का रस और ठंडी ग्रीन टी मिलाकर आइस क्यूब बना लें।
मुलमुल के कपड़े में लपेटकर प्रभावित हिस्से पर सिकाई करें।
कद्दूकस किया हुआ खीरा आंखों पर रखकर थकान और सूजन कम की जा सकती है।
ग्रीन टी बैग्स को गीला करके फ्रिज में ठंडा करें और आंखों पर रखें।
3. दही और हल्दी-दही और हल्दी का मिश्रण त्वचा की टैनिंग और पिंपल्स कम करने में फायदेमंद है।
दो चम्मच घर पर जमे दही में दो चुटकी हल्दी मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
यह त्वचा की रंगत निखारता है और गहराई से साफ करता है।
4. चंदन और गुलाब जल-गर्मी में चंदन और गुलाब जल का उपयोग त्वचा को ठंडक और सूदिंग इफेक्ट देता है।
सफेद या लाल चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर फेस पर अप्लाई करें।
चाहें तो इसमें एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं।
यह समर स्किन प्रॉब्लम्स के लिए बेहतरीन फेस पैक है।
5. मुल्तानी मिट्टी का पैक-मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग गर्मियों में त्वचा को ठंडक देने और रैशेज, ड्राई दाने कम करने के लिए किया जाता है।
मुल्तानी मिट्टी को पानी में भिगोकर या पाउडर में बदलकर इस्तेमाल करें।
इसमें संतरे के छिलके का पाउडर और चुटकी भर हल्दी मिलाएं।
गुलाब जल डालकर पेस्ट बनाएं और 15–18 मिनट फेस पर लगाएं।
इसके बाद हल्के मॉइस्चराइजर से स्किन को हाइड्रेट करें।
गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल चीजें जैसे एलोवेरा, खीरा, ग्रीन टी, दही-हल्दी, चंदन और मुल्तानी मिट्टी बेहद उपयोगी हैं। ये न केवल त्वचा की लालिमा, जलन और टैनिंग कम करते हैं, बल्कि पिंपल्स और रैशेज से भी राहत दिलाते हैं। धूप से बचाव के साथ इन उपायों को अपनाकर आप अपनी त्वचा को ठंडक, मुलायम और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं।


No Previous Comments found.