गमले में उगाए बहतरीन क्वालिटी के बैंगन, जानिए तरीका...

आजकल लोग अपने घर में हाइब्रिड वैरायटी की सब्जियां उगाना पसंद कर रहे हैं। खासकर गर्मियों में लोग अपनी छत या बालकनी में गमले में बैंगन उगा कर ऑर्गेनिक और ताजी सब्जी का आनंद लेना चाहते हैं। राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) ने इस जरूरत को देखते हुए ‘पूसा उत्तम’ बैंगन की वैरायटी के बीज ऑनलाइन उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें घर बैठे आसानी से ऑर्डर किया जा सकता है।
 
PUSA UTTAM बैंगन की विशेषताएं
 
PUSA UTTAM बैंगन की खासियत है कि यह गर्मी में भी तेजी से बढ़ता है और जल्दी पकता है। इस वैरायटी के बैंगन थोड़ा अंडाकार (slightly oval), चमकदार गहरे बैंगनी रंग के और मध्यम आकार के (लगभग 200-250 ग्राम) होते हैं। पौधे बिना कांटों वाले और जल्दी बढ़ने वाले हैं, जिससे रोपाई के 55-60 दिनों में पहली तुड़ाई की जा सकती है। यह कम जगह में भी अच्छी पैदावार के लिए उपयुक्त है।
 
बीज कहां से खरीदें
 
राष्ट्रीय बीज निगम PUSA UTTAM बैंगन के बीज ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है। NSC के ऑनलाइन स्टोर से घर बैठे 5 ग्राम पैकेट सिर्फ 50 रुपये में ऑर्डर किया जा सकता है। इस सुविधा से घर के किचन गार्डन, बालकनी या छत में हाई क्वालिटी बैंगन उगाना आसान हो गया है।
 
गमले में उगाने का तरीका
 
बैंगन के बीज बोने का सही समय जून-जुलाई है। बीज को अच्छी मिट्टी में लगभग 1 सेमी की गहराई पर बोएं। 4-5 सप्ताह में पौधे रोपने लायक हो जाते हैं। रोपाई के बाद अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी और धूप वाली जगह का चयन करें। पौधों के बीच 60-75 सेमी की दूरी रखें और नियमित सिंचाई करें।
 
देखभाल और फसल कटाई
 
बैंगन के पौधों को जैविक खाद देने से बेहतर वृद्धि होती है। जब बैंगन का आकार बड़ा हो जाए, तो तुड़ाई कर लें। सही देखभाल करने पर एक ही मौसम में कई बार बैंगन की तुड़ाई की जा सकती है, जिससे घर में ताजा और स्वास्थ्यवर्धक सब्जी की लगातार आपूर्ति बनी रहती है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.