“सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत उप जेल में विधायक ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प
सिवनी मालवा : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान “सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत आज उप जेल परिसर, सिवनी मालवा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उपस्थितजनों को वृक्षारोपण की शपथ दिलाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प दिलाया।
विधायक ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़-पौधे हमें शुद्ध वायु प्रदान करने के साथ ही पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें सुरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि “सेवा मेरा योगदान” अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से समाजहित के कार्यों को बढ़ावा देना है। वृक्षारोपण जैसे जनकल्याणकारी कार्य आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है की वे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें।आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें कि पौधे लगाएंगे, उनकी देखभाल करेंगे और सिवनी मालवा को हरित एवं स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर विधायक प्रेम शंकर वर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला,सिवनी मालवा विधानसभा प्रभारी रघुवीर सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश कुमार जैन,वन परिक्षेत्र अधिकारी सिवनी मालवा कैलाश खातरकर, वन परिक्षेत्र अधिकारी बनापुरा मयंक पांडे,प्रशिक्षण वन क्षेत्रपाल अरविंद सिंह ठाकुर,प्रशिक्षण वन क्षेत्रपाल केशव मीणा, सहित सिवनी मालवा और बानापुरा वन विभाग का वन स्टॉप उपस्थित था!
रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

No Previous Comments found.