विधायक ने किया केसला में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत उद्यम संवाद एवं हितग्राहियों को लाभ वितरण

होशंगाबाद : सिवनी मालवा आज सिवनी-मालवा विधानसभा क्षेत्र के केसला विकासखंड में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम में सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने सहभागिता की। इस अवसर पर क्षेत्र के उद्यमियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को जाना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित कर उन्हें लाभान्वित किया।

इस अवसर पर विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान आमजन की समस्याओं के समाधान और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

हमारा संकल्प है कि सिवनी-मालवा विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़े और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

 रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.