नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5,000 रुपये का इनामी अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

होशंगाबाद :   नर्मदा पुरम अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ नर्मदापुरम पुलिस का शिकंजा लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक महोदय जी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एसडीओपी  जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

 गिरफ्तार आरोपी: श्याम ठाकुर (पिता: गुड्डू सिंह ठाकुर), निवासी—नर्मदा इंफ्राटेक कॉलोनी, नर्मदापुरम। घोषित इनाम: ₹5,000/- (एसपी नर्मदापुरम द्वारा उद्घोषित)।
 
आपराधिक पृष्ठभूमि: आरोपी के विरुद्ध थाना देहात एवं थाना कोतवाली (अपराध ) में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज थे, जिनमें वह लगातार फरार चल रहा था।
दिनांक 03 मई 2026 को देहात पुलिस ने नर्मदा इंफ्राटेक कॉलोनी के पास दबिश देकर 29 पेटी अवैध शराब जब्त की थी, जिसमें मुख्य आरोपी श्याम ठाकुर फरार हो गया था। थाना देहात पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस पूरे घटनाक्रम में  सराहनीय भूमिका:निरीक्षक उषा मरावी (थाना प्रभारी देहात), उनि सुखनंदन नरें, सउनि दिनेश मेहरा, प्र.आर. नवीन दुबे, आरक्षक जितेन्द्र राजपूत एवं आरक्षक कपिल विश्वकर्मा की रही 

रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.