ठेकेदार के आठ लाख भुगतान के भुगतान के लिए तीन लाख कमीशन मांग रही थी प्राचार्य
नर्मदापुरम : सीबीआइ की भोपाल टीम ने नर्मदापुरम जिले के आर्डिनेंस फैक्ट्री केंद्रीय विद्यालय-1 इटारसी की प्राचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि प्राचार्य ने स्कूल निर्माण कार्य के आठ लाख रुपये के बिल के भुगतान के बदले ठेकेदार से तीन लाख रुपये कमीशन मांगा था।ठेकेदार अपने काम की राशि के लिए कई बार प्रिंसिपल के दफ्तर के चक्कर लगा चुका था आखिरकार उसने परेशान होने के बाद यह कदम उठाया!
भोपाल निवासी ठेकेदार ऋषि जैन की पारिवारिक फर्मों को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय-2 सीपीई के तीन कमरों के नवीनीकरण का ठेका मिला था। काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। भुगतान की जिम्मेदारी आर्डिनेंस फैक्ट्री स्थित केंद्रीय विद्यालय-1 की प्राचार्य श्रद्धा पाठक के पास है। ठेकेदार ने आठ लाख रुपये के बिल लगाए थे। भुगतान में देरी होने पर ऋषि जैन ने प्राचार्य से संपर्क किया। आरोप है कि उन्होंने भुगतान के बदले तीन लाख रुपये मांगे। पांच अक्टूबर को ठेकेदार ने सीबीआइ को लिखित शिकायत दी। सीबीआइ ने इंस्पेक्टर अभिषेक सोनेकर से शिकायत का सत्यापन कराने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है! सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धा पाठक के निवास से भी सीबीआई को अहम दस्तावेज मिले हैं!
रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

No Previous Comments found.