सांसद दर्शन सिंह चौधरी के जन्मदिवस पर पार्टी सहित विभिन्न संस्थाओं ने किये सेवा कार्य सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया जन्मदिवस

नर्मदापुरम : नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सेवाभावी संस्थाओं द्वारा सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर शासकीय अस्पताल बनखेड़ी में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। वहीं, विभिन्न सेवाभावी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में अस्पताल एवं वृद्धाश्रम में भर्ती मरीजों और वृद्धजनों को फल वितरित कर सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश दिया गया। ग्राम चांदौन में कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

शासकीय अस्पताल बनखेड़ी में भाजपा पदाधिकारियों ने किया फल वितरण
सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शासकीय अस्पताल बनखेड़ी पहुँचकर मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए सेवा एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मालानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सराठे,  संजीव मालानी, भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के सदस्य नीतिराज सिंह पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष  कमलेश पटेल,  रंजीत यादव, अमित महेश्वरी,  राजू पररसिया, मंडल अध्यक्ष छोटे साहब, श्रीमती भागवती पटेल, श्रीमती नीतू पांडे, श्रीमती कौशल्या पटेल, मनोज राय,  कमल किशोर भार्गव, रिंकू पांडे एवं रिंकू रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेवाभावी संस्थाओं ने अस्पताल एवं वृद्धाश्रम में किया फल वितरण

सांसद दर्शन सिंह चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न सेवाभावी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय अस्पताल एवं वृद्धाश्रम में भर्ती मरीजों और वृद्धजनों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों ने जन्मदिवस को व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखते हुए इसे सेवा, संवेदना और समाजहित के कार्यों से जोड़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में एकता स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष  बलराम सिंह बेस, संकल्प फाउंडेशन के संस्थापक निरंजन वैष्णव, समाजसेवी सुखदेव सिंह कालोटी, केसर सिंह चौधरी, भूपेंद्र सिंह पटेल, श्यामलाल कहार, सुजीत पटवा, जितेंद्र सिंह पुर्विया, बलराम पाटर, पुर्विया समाज के जिला अध्यक्ष मनोहर पटेल (पुर्विया), जनपद सदस्य नरसिंह रावत, भैय पटेल, नंदवाड़ा सरपंच प्रतिनिधि सौरभ पटेल, कैलाश बाथरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जन्मदिवस पर जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे सार्थक पहल : सुखदेव सिंह कालोटी

इस अवसर पर समाजसेवी  सुखदेव सिंह कालोटी ने कहा कि जन्मदिन पर पोस्टर, फ्लेक्स, फूल-मालाओं और केक काटने जैसे आयोजनों की अपेक्षा जरूरतमंदों की सेवा करना अधिक सार्थक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिवस पर गरीबों, मरीजों, वृद्धजनों एवं जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प ले, तो समाज में सेवा, संवेदना और सकारात्मक सोच की नई संस्कृति विकसित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करते हैं, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी मानवता और परोपकार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

ग्राम चांदौन में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सांसद  दर्शन सिंह चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम चांदौन में कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने तथा समाज में मानवता, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी के जन्मदिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने सेवा, संवेदना, सामाजिक सहभागिता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। इन प्रयासों के माध्यम से जन्मदिवस को जनकल्याण और समाजहित के कार्यों से जोड़ने की प्रेरणा दी गई।

 
 रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.