सोयाबीन मील के सर्वोच्च मर्चेंट एक्सपोर्टर अवार्ड से सम्मानित हुए कंपनी के प्रबंध संचालक विजय श्रीश्रीमाल
नर्मदा पुरम : नर्मदा पुरम जिले की इटारसी सोयाबीन मील के निर्यात के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए केएन रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंध संचालक विजय श्री श्रीमाल को वर्ष 2025-26 का हाईएस्ट मर्चेंट एक्सपोर्टर अवार्ड प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित 9 वें इंटरनेशनल सोया कॉन्क्लेव के दौरान यह सम्मान प्रदान किया।
यह सम्मान सोयाबीन मील के निर्यात क्षेत्र में कंपनी की निरंतर प्रगति, उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय सोया उद्योग की उपस्थिति मजबूत करने के प्रयासों को रेखांकित करता है।
कंपनी ने इस उपलब्धि को अपने कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया है। कंपनी के अनुसार, यह सम्मान पूरी टीम के समर्पण, बेहतर साझेदारी और निर्यात कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए किए गए सतत प्रयासों का प्रतीक है।
इस उपलब्धि से कंपनी को अंतरराष्ट्रीय सोयाबीन उद्योग में अपनी भूमिका और मजबूत करने की प्रेरणा मिली है। कंपनी ने भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ काम करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद जताई है।
उल्लेखनीय है कि इस समूह द्वारा इटारसी औद्योगिक क्षेत्र खेड़ा में इटारसी ऑयल मिल समेत अन्य इकाइयों का कई वर्षों से सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है स्थानीय स्तर पर इस इकाई के संचालन से सैकड़ो लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।
रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

No Previous Comments found.