राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कमिश्‍नर एवं कलेक्‍टर कार्यालय में ली गई अखंडता और सुरक्षा की शपथ

नर्मदापुरम : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर एकता अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले भर में शपथग्रहण समारोह आयोजित किए गए। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कमिश्‍नर एवं कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

 कमिश्नर कार्यालय में उपायुक्त (राजस्व) सुनीता खंडायत ने कमिश्नर कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इसी प्रकार कलेक्टर कार्यालय में संयुक्त कलेक्टर नितिन टाले ने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
इस दौरान कमिश्नर कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे साथ ही कलेक्टर कार्यालय में शपथ के दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री सीमा बडोले सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शपथ ली। 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में कार्यालय प्रमुख द्वारा समस्त स्टाफ को भी अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का प्रयास करने की शपथ दिलाई। साथ ही यह शपथ देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी शपथ समस्त अधिकारियों एवम कर्मचारियों ने ली।

 रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.