25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का सांसद और विधायक ने किया भूमिपूजन

नर्मदापुरम :  नर्मदा पुरम जिले की पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम समनापुर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने क्षेत्रीय विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए ₹25 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इस अवसर पर सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि सामुदायिक भवन ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा है। इसके निर्माण से ग्रामवासियों को विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार गांवों के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
सांसद श्री चौधरी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर पार्टी के उमेद सिंह पटेल भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान सदस्य नीतिराज सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष पलास शुक्ला, धर्मेन्द्र पटेल, छोटे साहब, रमेश पटेल, राजा पटेल, कमल किशोर भार्गव, अरविंद राय सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

 रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.