प्रशासन की सख्ती से शांतिपूर्ण रहा नवरात्रि-दशहरा पर्व, डीजे और हथियारों पर रहा पूर्ण प्रतिबंध

होशंगाबाद - सिवनी मालवा।शहर में नवरात्रि और दशहरा पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग और नगर पालिका की सक्रियता और मुस्तैदी के चलते त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। प्रशासन की लगातार मॉनिटरिंग के कारण शहर में लड़ाई-झगड़े की कोई घटना नहीं हुई और धारदार हथियारों व डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहा।थाना प्रभारी नवीन पांडे ने बताया कि त्योहार से पूर्व हुई शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि शहर में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बैठक के निर्णय के बाद एसडीएम विजय राय द्वारा इस संबंध मेंआदेश भी जारी कर दिया गया था। आदेश के बाद एक डीजे चलते हुए मिला था जिस पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की गई थी उसके बाद थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों ने सभी आयोजनों पर कड़ी नजर रखी। डीजे नहीं बजने से आम नागरिकों, बुजुर्गों और बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और सभी ने शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार का आनंद लिया। इनका कहना कहा कि जनहित के मामलों में पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार है और किसी भी अवैध कार्य पर नजर रखकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी नवीन पांडे सिवनी मालवा।

 रिपोर्टर - संतोष सिंह चंदेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.