ट्रेन स्टॉपेज की मांग : गांधी प्रतिमा के सामने विभिन्न संगठनों और पत्रकारों ने मौन प्रदर्शन किया
सिवनी मालवा : पिछले 20 वर्षों से नगर के रेलवे स्टेशन वानापुरा पर ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की जा रही है । मांग के समर्थन में समय-समय पर रेल विभाग के अधिकारियों से संपर्क पत्राचार और ज्ञापन प्रेषित होते रहे किंतु अब आंदोलन के चौथे चरण में 2 अक्टूबर को गांधी चौक पर गांधी प्रतिमा के सामने काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया गया ।
कोरोना कल के दौरान ट्रेनों के जो स्टॉपेज बना पूरा रेलवे स्टेशन पर थे उन्हें बंद कर दिया गया यहां तक की भुसावल नागपुर पैसेंजर भी बंद कर दी गई जिससे सबसे बड़ा नुकसान ऐसे रोगियों को हुआ है जिनका इलाज नागपुर के अस्पतालों में चल रहा था इसी के साथ दो-तीन ट्रेनों के अतिरिक्त
बानापुरा में अन्य किसी भी ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है । जिसके कारण रेल यात्रियों और आने जाने वाले नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
पत्रकारों के नेतृत्व में अभी तक तीन चरण में आंदोलन किया जा चुके हैं जिसमें पत्र लेखन अधिकारियों से मिलना ज्ञापन सौंपने जैसे कार्यक्रम भी संपन्न हुए हैं । अपनी मांगों के संबंध में कोई सार्थक पहल होते ना देख गांधी जयंती के अवसर पर गांधी प्रतिमा के सामने काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया गया । इस मौन प्रदर्शन में भाजपा, कांग्रेस के कार्यकर्ता, नगर पालिका के पार्षद, डॉक्टर, अधिवक्ता, पेंशनर संघ, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि, ऑटो रिक्शा चालक संघ और नगर के सभी पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । रेल रोको आंदोलन के पांचवें चरण में मसाल जुलूस निकाला जाएगा।
मौन प्रदर्शन करते संगठनों के पदाधिकारी और आम नागरिक।
रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

No Previous Comments found.