अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का शिकंजा, संयुक्त टीम ने काटे चालान और वाहन किए जब्त

सिवनी मालवा :  नगर में सुरसा की तरह बढ़ता हुआ अतिक्रमण और लोहा मार्केट में बन रही ट्रालियों को कारखाना धीरे-धीरे सड़कों पर आने लगा है! इस और नगर पालिका का ध्यान नहीं होने के कारण उनके हौसले इतने बुलंद हो हो गए हैं आम नागरिकों को आने-जाने में हो रही असुविधा के कारण प्रशासन को इस मामले को संज्ञान लेना पड़ा

नगर में अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम विजय राय के निर्देश पर नायब तहसीलदार एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कई अतिक्रमणकारियों के चालान काटे गए तथा जब्ती की कार्रवाई करते हुए वाहन भी जब्त किए गए।

कार्रवाई के दौरान बैंक ऑफ इंडिया को भी नोटिस जारी किया गया। एसडीएम विजय राय ने बताया कि नगर में अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सार्वजनिक मार्गों पर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 फुटपाथों पर किया लोगों ने पक्का निर्माण

 कई बरसों पहले नगर के सड़क मार्ग पर दोनों और फुटपाथ बनाए गए थे ताकि लोग आने-जाने में सुविधा रहे लेकिन इन अतिक्रमणकारियों ने इन फुटपाथों पर अपना-अपना पक्का निर्माण कर आज अतिक्रमण कर रखा है इस और भी प्रशासन को ध्यान देने की अति आवश्यकता है लोगों ने इन फुटपाथों पर अपनी दुकानों का सामान रख रखा है वहीं टिन सेट  लगाकर अपनी दुकानदारी कर रहे हैं अब देखना यह है कि प्रशासन इन फुटपाथों का अतिक्रमण कब तक हटता है अभी नगर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण आने जाने वाले लोगों में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है विशेष कर कॉलोनी वासियों को मैन  सड़क तक पहुंचने में कई प्रकार की समस्याओं सामना कर कर मैं रोड पर पहुंचना पड़ रहा है लेकिन फुटपतियों पर लोगों का अतिक्रमण इतना है  कि वहां पर लोगों ने अपनी दुकानों के सामने सीमेंट की बोरियां जमा रखी है वहीं पानी की टंकियां से रास्ता बंद कर रखा है

रिपोर्टर :  संतोष सिंह चंदेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.