तवानगर में दो सूत्रीय मांगों को लेकर 15 नवंबर से अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने की चेतावनी

होशंगाबाद :  ​ नर्मदा पुरम जिले के  तवानगर क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से नाराज तवानगर क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन से अपनी मांगों को लेकर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सोफा है । जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मांगों पर ध्यान न दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने आगामी 15 नवंबर 2026 से थाने के पास अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी तवानगर के नाम का ज्ञापन सौंपा गया है।  

​ये हैं प्रमुख मांगें :
​ हॉस्पिटल तवानगर में डॉक्टर की पदस्थापना: ग्रामीणों का कहना है कि बेस हॉस्पिटल तवानगर में शासन द्वारा भेजे गए डॉक्टर को यहीं यथावत पदस्थ किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुचारू रूप से इलाज मिल सके।  
​डायल 112 का पुनः संचालन और सुरक्षा व्यवस्था: तवानगर थाना क्षेत्र में 'डायल 112' सेवा को पुनः संचालित किया जाए। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण और मुख्य रोड से लगभग 37 किमी अंदर स्थित तवानगर बांध व क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।  

​प्रशासन को दी चेतावनी :

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि शासन द्वारा उनकी दोनों मांगों पर समय रहते विचार नहीं किया गया, तो 15 नवंबर 2026 से तवानगर थाने से 150 मीटर की दूरी पर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की घटना या नुकसान की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।  
​ज्ञापन सौंपने वालों में सोनू उइके (जनपद सदस्य), रविसंकर पासी (उप-सरपंच), विनोद केवट , रीता सिंह ठाकुर, दीपक यादव, निखिल तिवारी, विजय विश्वकर्मा, अरुण यादव, सुरेश देशमुख और देवीलाल कुम्हार सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। 

रिपोर्टर :  संतोष सिंह चंदेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.