संभाग आयुक्त श्रीकांत बनोठ ने निर्माणाधीन तवा ब्रिज का निरीक्षण कर विभाग के अधिकारी को दिए निर्देश
नर्मदापुरम : संभाग आयुक्त श्री श्रीकांत बनोठ ने निर्माणाधीन तवा-ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तवा ब्रिज में प्रयोग किया जा रहे सीमेंट कंकरीट मैटेरियल का भी अवलोकन कर उसकी टेस्टिंग रिपोर्ट भी देखी। इसके साथ ही निर्माणाधीन साइट पर उपलब्ध लैब टेस्ट करने के उपकरणों के साथ उसकी प्रक्रिया को भी समझा।
श्री बनोठ ने कहा कि ब्रिज निर्माण की समय-सीमा निर्धारित है इसे निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर लिया जाए। इसके लिए सभी मापदंड पूर्ण किए जाए। ब्रिज का निरीक्षण किया और स्लैब निर्माण करने की प्रक्रिया को भी देखा।
इस अवसर पर विभाग के अधिकारीओ ने बताया कि ब्रिज का 75% काम पूरा किया जा चुका है एवं मार्च 2027 तक की समय सीमा में पुल का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। समय-समय पर इनका क्वालिटी चेक रिपोर्ट भी संधारित की जा रही है। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधिकारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

No Previous Comments found.