IAS से Cannes तक: अभिषेक सिंह ने रेड कार्पेट पर रचा इतिहास, ग्लैमर की दुनिया में दिखाई अलग ही चमक

अफसरशाही से एक्टिंग तक – एक अनोखा सफर
उत्तर प्रदेश के पूर्व IAS अधिकारी अभिषेक सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है – Cannes Film Festival 2025 में उनका रेड कार्पेट डेब्यू। अफसरशाही से निकलकर ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखना आसान नहीं होता, लेकिन अभिषेक ने यह कर दिखाया है।
Cannes 2025 पर बिखेरा देसी जलवा
UPSC 2011 बैच के अभिषेक सिंह, जो जौनपुर से आते हैं, ने Cannes के रेड कार्पेट पर ब्लैक वेलवेट टक्सीडो और सिल्वर एम्ब्रॉयडरी जैकेट में शानदार एंट्री ली। सोशल मीडिया पर उनका लुक तेजी से वायरल हो गया है। 'वन ऑफ द मोस्ट स्टाइलिश अपीयरेंस' कहे जाने वाले इस लुक में उन्होंने मेंस फैशन को एक नया आयाम दिया।
"1946: डायरेक्ट एक्शन डे" की Cannes स्क्रीनिंग से रचा इतिहास
अभिषेक सिंह Cannes पहुंचने वाले पहले IAS अधिकारी बन गए हैं। उनकी डेब्यू फिल्म “1946: डायरेक्ट एक्शन डे – द इरेज्ड हिस्ट्री ऑफ बंगाल” को Cannes में प्रीमियर किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिली। अभिषेक ने अपने IAS से Cannes तक के सफर को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे अब तक 11 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
IAS की नौकरी छोड़ी, चुना एक्टिंग का रास्ता
अभिषेक सिंह के पिता रिटायर्ड IPS हैं। IAS बनने के बाद भी अभिषेक का रुझान मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर ज्यादा था। 2023 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया, जिसे केंद्र सरकार ने 2024 में मंजूर किया। नौकरी में उनके कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन अंततः उन्होंने अपने पैशन को चुना।
Netflix, म्यूज़िक वीडियो और रैंप वॉक में भी चमके
Cannes से पहले भी अभिषेक ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ चुके हैं।
Netflix की हिट वेब सीरीज़ "Delhi Crime 2" में नजर आए।
बी प्राक, जुबिन नौटियाल और हार्डी संधू के साथ म्यूजिक वीडियो कर चुके हैं।
लैक्मे फैशन वीक और मनीष मल्होत्रा के रैंप शो में भी रैंप वॉक कर चुके हैं।
सोशल वर्क प्रोजेक्ट्स से भी गहराई से जुड़े हैं।
Cannes में देसी पहचान को मिला ग्लोबल सलाम
जहां Cannes में भारत की फिल्मों, कलाकारों और संस्कृति का डंका बज रहा है, वहीं अभिषेक सिंह इस परिवर्तन के 'फेस ऑफ न्यू इंडिया' बनकर उभरे हैं। यह दिखाता है कि कोई भी सपना बड़ा नहीं होता, बस उस तक पहुंचने का हौसला चाहिए।
No Previous Comments found.