इबोला ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन! जानलेवा वायरस को लेकर भारत सरकार सतर्क

World Health Organization ने अफ्रीकी देशों में तेजी से बढ़ रहे इबोला संक्रमण को वैश्विक स्वास्थ्य आपातस्थिति घोषित किया है। इसके बाद भारत सरकार ने नागरिकों को Democratic Republic of the Congo, Uganda और South Sudan की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह जारी की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इबोला के मामले अब केवल दूरदराज इलाकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शहरों और अस्पतालों में भी संक्रमण फैलने लगा है। यही वजह है कि संक्रमण को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

WHO के आंकड़ों के अनुसार, कांगो में सैकड़ों संदिग्ध मामले और बड़ी संख्या में मौतें दर्ज की गई हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि संक्रमण पड़ोसी देशों में भी फैल सकता है।

इबोला एक गंभीर वायरल बीमारी है, जिसकी मृत्यु दर काफी अधिक मानी जाती है। फिलहाल बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के लिए कोई स्वीकृत वैक्सीन या विशेष उपचार उपलब्ध नहीं है।

भारत सरकार ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित देशों में रह रहे भारतीयों को स्थानीय स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करने और अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.