चोरी हुई दो भैंस इगलास पुलिस ने मात्र 4 घंटे में बरामद कर भैंस स्वामी के सुपुर्द की
अलीगढ - इगलास से 2 भैंस चोरी की सूचना पर तत्काल अलर्ट हुई इगलास पुलिस ने मात्र 4 घंटे में दो भैंस बरामद कर भैंस स्वामी के सुपुर्द कर दी हैं। भैंस स्वामी द्वारा इगलास पुलिस की सक्रीयता एवं शैली की भूरि भूरि प्रसंशा की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे पीआरबी नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि पड़ोसी की 2 भैंस चोरी हो गई है। मौके पर उपरोक्त इवेंट के संबंध में तत्काल टीमें लगाकर खोजबीन की गयी तो पुलिस द्वारा अथक प्रयास से मात्र 04 घंटे में दोनों भैंसों को सकुशल सेवनपुर बहद जंगल क्षेत्र से बरामद की गई। भैंसों के स्वामी सुरेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी शाहपुर ठठोई थाना इगलास अलीगढ़ हाल निवासी सेवनपुर रोड कस्बा थाना इगलास के सुपर्द किया गया है। जिन्होने पुलिस कार्यवाही की भूरि भूरि प्रसंशा की गयी है।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.