ग्राहक न होने की वजह दुकानों का किराया, नौकर का वेतन निकलना हो गया - मुश्किल
इगलास - रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक आता जा रहा है लेकिन बाजारों में त्योहारों जैसी कोई रंगत अथवा चहल-पहल दिखाई नहीं दे रही है। दुकानदारों के चेहरों पर मायूसी है, दुकानों का किराया, नौकरों की मजदूरी भी निकालना बहुमुश्किल हो गया है। यदि यही स्थिति रही तो, वह दिन दूर नहीं की बहुत से दुकानदार आत्मदाह करने को मजबूर न हो जाए।
बतादें कि भाई बहिन के प्रेम के अटूट बंधन का त्योहार रक्षा बंधन ज्यों ज्यों नजदीक आता जा रहा है इगलास के बाजारों में रौनक खोई खोई सी दिखाई दे रही है। कपड़ा विक्रेता, खेल खिलौना विक्रेता, परचून विक्रेता व फुटवीयर और राखी विक्रेताओं की दुकानों पर सामान के खरीददारों के लाले पड़ रहे हैं।
इगलास नगर के पुरानी तहसील मार्ग स्थित जीतू फुटवीयर के नाम से संचालित दुकान के मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया है कि रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक आता जा रहा है लेकिन दुकानों पर ग्राहक नहीं हैं। जिसकी वजह दुकानों का किराया, मजदूर का वेतन ओर बिजली का बिल जमा कर पाना दुकानदारों के लिए मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया है बेरोजगारी के बढ़ते गांव गांव पर वेरोजगार युवा दुकानें खोलकर बैठ गए हैं, इसके अलावा ऑन लाइन सेवा में हर चीज घर बैठे उपलब्ध हो रही है। यही कारण है कि दुकानों पर बहुत कम ग्राहक आ रहे हैं।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.