रक्षा बंधन की पूर्व संध्या को ही समाप्त हो गई रग्घा,मंगला व ननुआ की मिठाई-दुकानों के गिरे शटर

अलीगढ़ - अलीगढ़ जनपद की तहसील व कस्वा इगलास में चमचम नामक मिठाई के विख्यात रग्घा सेठ, मंगला व ननुआ मिठाई विक्रेताओं की दुकानों के शटर रक्षा बंधन से पूर्व संध्या को ही गिर गए क्यों कि उनकी मिठाईयां लंबी कतारों के साथ एक दिन पहले ही समाप्त हो गई। रक्षा बंधन के दिन लोग मजबूरन अन्य दुकानों से मिठाई खरीद कर ले गए हैं । 

बतादें कि इगलास नगर में ही नहीं बल्कि पूरे देश व प्रदेश में चमचम नामक मिठाई का निर्माण स्व रग्घा सेठ उर्फ रघुवर दयाल के द्वारा किया गया था। रग्घा सेठ के बराबर में ही शुरू से मंगलसेन के पिताजी की मिठाई की दुकान चली आ रही है, इनके अलावा ननुआ मिठाई वाले व श्री राधे राधे मिठाई वालों ने भी अपनी मिठाई में स्वाद भर दिया है यही कारण है कि इगलास नगर में रक्षा बंधन की पूर्व संध्या को ही मिठाई समाप्त हो गई। जबकि इगलास में शुद्ध व स्वादिष्ट मिठाई की अन्य कई दुकानें हैं जहां भी रक्षा बंधन के दोपहर तक मिठाई समाप्त हो जाती है। वही कई दुकानें ऐसी भी जहां पाउडर व रिफाइंड युक्त खोआ निर्मित मिठाई धड़ल्ले के साथ बेची जा रही है। और पनीर के नाम पर तो इगलास में जहर बेचा जा रहा है। अधिकतर पनीर विक्रेताओं द्वारा बेचा जा रहा पनीर पूरी तरह पाउडर व रिफाइंड युक्त है। इस संबंध में खाद्य विभाग को अवगत कराया गया है किंतु कोई कार्यवाही अमल में नहीं लायी गई है। 

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.