रक्षा बंधन के दिन इगलास के मुख्य चौराहा पर यातायात को नियंत्रित कराने में जुटे रहे सी. ओ. कमलेश कुमार

इगलास - इगलास नगर के मुख्य चौराहा पर रक्षा बंधन के दिन यातायात को नियंत्रित कराने के लिए पुलिस बल के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार भी मुस्तैदी के साथ जुट रहे हैं। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी के शख्त निर्देशानुसार नगर के मुख्य चौक चौराहों पर इगलास कोतवाली पुलिस यातायात नियंत्रित करने के लिए मुस्तैद रही है।

बतादें कि रक्षा बंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने सर्किल के सभी थाना अध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया था कि मुख्य चौराहों एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखें ताकि अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधने जा रही बहिनों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े। पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशानुसार इगलास नगर के अलावा थाना क्षेत्र गोंडा, गोरई के मुख्य मार्गों व चौक चौराहों पर रास्ता जाम की समस्या को दूर करते हुए पुलिस यातायात नियन्त्रण कराने में जुटी रही है और पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए इगलास नगर के मुख्य चौराहा पर पुलिस के साथ यातायात को सुचारू कराने में जुटे रहे हैं। इस वर्ष रक्षा बंधन के मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के द्वारा किये गए प्रयासों की वजह कहीं रास्ता जाम की स्थिति नहीं देखी गई है। 

बताया गया है कि पुलिस क्षेत्राधिकारी ने रक्षा बंधन से पूर्व ही इगलास, गोण्डा, गोरई, मडराक आदि क्षेत्रों में जहां जहां चौक चौराहों पर रास्ता जाम लगने जैसी स्थिति का जायजा लेते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित कराने के लिए पुलिस बल मुस्तैद करा दिया गया है।

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.