थाना गोण्डा क्षेत्र के गांव चामड में दो पक्षों के बीच झगड़ा - 8 पुलिस हिरासत में
इगलास : थाना गोण्डा क्षेत्र के गांव चामड में किसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। थाना गोण्डा पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थाने ले जाकर सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोण्डा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चामड़ गाँव में दो पड़ोसी पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है, इस सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची, मौके से 08 लोगों को हिरासत में लिया गया है । किसी के भी गम्भीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। प्रकरण में पुलिस की तरफ से सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । मौके पर शांति है । फिर भी सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस पिकेट लगा दी गई है ।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.