अग्निशमन सुरक्षा की दृष्टि से वालू, पानी, गैस सिलेंडर मिले मानक के तहत
अलीगढ़ - अग्निशमन के इगलास क्षेत्र के इंचार्ज अंकित कुमार ने अपनी अग्निशमन टीम के साथ आतिशबाजी (पटाखे) गौदाम एवं दुकानों पर दृष्टि से निरीक्षण किया तथा अग्निशमन सिलेंडर को चलाए जाने के संबंध में जानकारी दी गई है। वही पटाखा दुकान पर पानी, वालू व सिलेंडर उपलब्ध होना अनिवार्य बताया।
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो जाने के बाद अलीगढ़ जनपद का प्रशासन अलर्ट हो गया है और आतिशबाजी (पटाखे) गोदाम निर्माण और विक्रय स्थलों का निरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। वहीं पटाखा विक्रेताओं को अग्निसुरक्ष की दृष्टि से पटाखा स्थल पर वालू पानी और गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में रखे जाने के सुझाव दिए जा रहे हैं।
बुधवार को अग्निशमन विभाग के इगलास क्षेत्र के इंचार्ज एस आई अंकित कुमार ने आदित्य कुमार आदि टीम इगलास क्षेत्र के आतिशबाजी स्थलों का निरीक्षण किया। वही अलीगढ़ मार्ग स्थल गांव टीकापुर पर में प्रेमी फायर वर्क्स पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां वालू की कुण्डी,पानी ड्रम,तथा 7 गैस सिलेंडर,दो पानी की बाल्टी मौके पर उपलब्ध थी। वहीं मैं प्रेमी फायर वर्क्स का मैन गेट होने के साथ आपात कालीन दरवाजा भी देखा गया जो बाहर की ओर खोला गया। इस मौके पर फायर इंचार्ज द्वारा मै प्रेमी फायर वर्क्स के ऑनर को गैस सिलेंडर को चलाने की जानकारी दी।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.