शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

इगलास। नगर के श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज, इगलास में नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की टीम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कस्बा इंचार्ज गंगराम गंगवार, जवर सिंह, शानू रानी, सरिता राणा एवं प्रानझुल पारिमा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा और भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य के.पी. सिंह ने विद्यार्थियों को नशा न करने और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य के.पी. सिंह ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा देने और नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया।

इस मौके पर ऋषिन्द्र कुमार, मंजू सिंह, सतेंद्र सिंह, सत्यभान सिंह, अनिल बंसल, कुलदीप सक्सेना,बओमवीर सिंह, लाखन सिंह आदि थे।

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.