इगलास पुलिस ने फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी किया गिरफ्तार

इगलास। इगलास कोतवाली पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत फायरिंग के मामले में वांछित एक आरोपी को निधौली बम्बा पुलिया से गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव निधौली निवासी विकेश पुत्र चंद्रवीर सिंह ने पंकज कुमार व उसके साथी मानवेंद्र पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। गोली लगने से मानवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर थाना इगलास में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में शामिल आरोपी वीकेश को सोमवार  दोपहर करीब 1 बजे निधौली बंबा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त को  माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.